*प्रतापगढ़ थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत जज के ड्राइवर को दबंगों ने पीटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती*

*प्रतापगढ़ थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत जज के ड्राइवर को दबंगों ने पीटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती*

 

*रास्ते के विवाद को लेकर थी पुरानी रंजिश पीड़ित के भाई ने दी तहरीर*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में जिला न्यायालय के एक जज के चालक को गांव के कुछ लोगों ने पीटा है। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र में शिवम मैरिज हॉल के पीछे नहर के पास हुई। पीड़ित चालक की पहचान रुद्र सिंह के रूप में हुई है। वह जिला न्यायालय में कोर्ट नंबर 31 के जज के चालक हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रुद्र को फोन कर बुलाया। इसके बाद उन्हें कार में बैठाकर एक सुनसान जगह ले गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रुद्र सिंह घायल हो गए। घटना के बाद रुद्र को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पीड़ित के भाई विक्रम सिंह ने इस मामले में आरोप लगाए हैं। विक्रम के अनुसार, लीलापुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने साजिश रचकर रुद्र को फोन कर बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट की। विक्रम सिंह ने चिराग और आयुष सहित दो अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था, लेकिन समय रहते लोगों के पहुंचने से रुद्र की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *