*मकर संक्रांति पर पूर्व प्रधानाध्यापक शिव शंकर तिवारी ने किया कंबल वितरण व खिचड़ी भोज का किया आयोजन*
*********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ (जौनपुर)।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत डड़ारी ग्राम सभा निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक श्री शिव शंकर तिवारी द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दान-पुण्य की अनूठी मिसाल पेश की गई। इस अवसर पर उन्होंने गरीब ब्राह्मणों, असहाय एवं वंचित लोगों को सैकड़ों कंबलों का वितरण किया तथा खिचड़ी भोज का आयोजन कराया।
पूर्व प्रधानाध्यापक शिव शंकर तिवारी, जो भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के कार्यकर्ता सत्य प्रकाश तिवारी के चाचा हैं, ने मकर संक्रांति के पर्व को सेवा और सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए यह आयोजन किया। कंबल वितरण एवं भोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व दान, सेवा और परोपकार का संदेश देता है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही इस पर्व का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाएं मजबूत होती हैं।

स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रधानाध्यापक श्री शिव शंकर तिवारी के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से सभाजीत तिवारी, अजय तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, जनार्दन तिवारी, गौरी शंकर तिवारी, राधेश्याम तिवारी, सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
