समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

*समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर।

जनपद के करंजाकला विकासखंड अंतर्गत भकुरा गांव में रविवार को प्रजापति समाज की ओर से आयोजित एक समारोह में भाजपा को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली। कार्यक्रम में भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि सुनील यादव मम्मन ने सभी नवागत सदस्यों को माला व उत्तरीय पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं निर्देशों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पालन करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव, राजेंद्र प्रजापति, राहुल प्रजापति, बिजेंदर प्रजापति, पूर्व प्रधान आशुतोष सिंह, सत्येंद्र सिंह, नखलेश प्रजापति, बड़कूराम प्रजापति, मनोज उपाध्याय, लल्लन उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *