*प्रतापगढ़ /थानाक्षेत्र कोहड़ौर केअंतर्गत एक व्यक्ति को धारदार हथियार से मारकर किया घायल*

दिनांक 24.11.2024 को सुबह लगभग 07.00 बजे थाना कोहड़ौर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई

कि ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र बदलू गुप्ता उम्र करीब 65 वर्ष निवासी गंगापुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ को किसी ने सिर के दाहिने तरफ धारदार हथियार से मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज हेतु एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया है। घायल व्यक्ति के परिजनों द्वारा गांव के ही पूर्व में जमीनी रंजिश रखने वाले कुछ व्यक्तियों पर आरोप लगाया जा रहा है। घायल की स्थिति गंभीर है। तहरीर प्राप्त होने पर अभियोग पंजीकृत किया जायेगा। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *