सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले काआयोजन

*सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले काआयोजन*

 

*दोनों जगह पर कुल मिलाकर 131 मरीजों की हुई ओपीडी*

*********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ।

सिगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर कुल 131 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई।

 

मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय दुबे के नेतृत्व में किया गया। सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक प्रजापति तथा महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी

ने मरीजों का उपचार किया, जबकि जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. दिनेश यादव, एएनएम मीरा तथा वार्ड बॉय मोने अली द्वारा मरीजों को चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं दी गईं।

 

शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिससे ओपीडी में गिरावट देखी गई। चिकित्सकों के अनुसार ठंड के कारण मरीजों में निमोनिया, डायरिया, सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण प्रमुख रूप से पाए गए।

 

इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार वर्मा ने मरीजों और उपस्थित लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी। उन्होंने अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने, पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने, आग का सहारा लेने तथा रात में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से बचने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *