*प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना आसपुर देवसरा में चौकीदारों को किया गया कंबल वितरण*

*प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना आसपुर देवसरा में चौकीदारों को किया गया कंबल वितरण*

*पूर्वी अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी भी रहे उपस्थित*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने नव वर्ष के तीसरे दिन आसपुर देवसरा थाने के ग्राम चौकीदारों को कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित आवास को भी देखा और थाने का भी बारीकी से निरीक्षण किया। व चौकीदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक ने ग्राम चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने,

अपराधों की रोकथाम और समय-समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराने में ग्राम प्रहरी पुलिस के लिए एक सशक्त कड़ी का काम करते है। एसपी ने चौकीदारों से सीधा संवाद किया, और आठ खोई हुई मोबाइल को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया और सभी थाना क्षेत्र के चौकीदारों को कंबल व साफा वितरण किया व उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्राम प्रहरियों से अपेक्षा की कि वे पूर्ण निष्ठा, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस प्रशासन को निरंतर सहयोग प्रदान करेंगे । इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा बॉर्डर का जिला होने की नाते माघ मेले के दृष्टिगत रूट डायवर्जन को व्यवस्थित ढंग से किया गया है। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी सहित आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह मय स्टाफ के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *