ब्रह्म बाबा मंदिर निर्माण हेतु ग्रामीणों ने किया श्रमदान

*ब्रह्म बाबा मंदिर निर्माण हेतु ग्रामीणों ने किया श्रमदान*

 

*ग्रामीणों में दिखा उत्साह, भूमि दान कर भी बढ़ाया सहयोग*

*********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ क्षेत्र के डंडारी ग्राम पंचायत अंतर्गत माधव पट्टी हरसिंहपट्टी बाग स्थित आस्था स्थल ब्रह्म बाबा मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत रविवार को ग्रामीणों के श्रमदान के साथ हुई। तुलापुर और माधव पट्टी गांव के लोगों ने आपसी सहमति से मंदिर को भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया है।

 

अब तक यह स्थान एक चबूतरे के रूप में विकसित था, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते थे और अपनी मनोकामनाएँ व्यक्त करते थे। क्षेत्रीय जनता के सहयोग से मंदिर निर्माण की पहल ग्रामीणों में उत्साह का विषय बनी हुई है।

 

मंदिर परिसर एवं निर्माण कार्य के लिए आवश्यक भूमि का कुछ हिस्सा तुलापुर निवासी विधायक प्रतिनिधि गिरीश चंद्र मिश्रा और पुलिस विभाग में SHO पद पर तैनात अखिलेश मिश्रा ने दान स्वरूप प्रदान किया है। उनके इस योगदान से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

 

निर्माण कार्य शुरू होते ही कई ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर अपना सहयोग देना प्रारंभ कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों पुरानी आस्था का यह केंद्र अब भव्य रूप में विकसित होगा।

 

इस दौरान पप्पू उपाध्याय उर्फ मामा, शिवशंकर विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, छोटे मिश्रा, मया शंकर मिश्र सहित दोनों गांवों के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *