मछलीशहर में दो सगी बहनें लापता

*मछलीशहर में दो सगी बहनें लापता*

*कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला*
*********************
*संवाद :माता चरण पांडे*
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र से सटे एक गांव से कोचिंग के लिए निकलीं दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार, बड़ी बहन इंटर (12वीं) और छोटी बहन 11वीं की छात्रा है। दोनों मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मछलीशहर नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। शाम तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और रातभर इधर-उधर खोजबीन करते रहे, लेकिन छात्राओं का कोई पता नहीं चला।

आखिरकार परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से मदद मांगी। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि छात्राओं के चाचा की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए दोनों मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *