समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता का निधन

*समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता का निधन*

प्रेम शर्मा

शाहगंज के खेतासराय मछरहट्टा निवासी हाजी सिराजुद्दीन(49)वर्ष पुत्र स्वर्गीय शमसुद्दीन का लखनऊ में इलाज के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया| हाजी सिराजुद्दीन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के पुराने सहयोगी थे| उनके निधन की खबर से खेतासराय एवं आसपास के क्षेत्रों में दुखों का माहौल है| हाजी सिराजुद्दीन अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते थे| उन्होंने समाजवादी पार्टी में युवजन सभा के समय से ही सक्रिय भूमिका निभाई थी,जब अखिलेश यादव यूथ विंग के प्रदेश सचिव थे |

समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद असलम खान ने बताया कि जब एक बार अखिलेश यादव का रथ जौनपुर से गुजर रहा था तब खेतासराय में हाजी सिराजुद्दीन के आवास पर रुका था|

हाजी सिराजुद्दीन तीन दशक से अधिक समय तक पार्टी से जुड़े रहे उन्हें स्थानीय स्तर पर समाजवादी विचारधारा का एक सशक्त प्रचारक माना जाता था, उनके निधन की सूचना मिलने के बाद खेतासराय एवं आसपास के क्षेत्रों में लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं, और उनके आवास पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है |समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जामई ने हाजी सिराजुद्दीन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित एवं इमानदार कार्यकर्ता खो दिया है| उनका पार्टी के प्रति समर्पित रहना हमेशा याद रखा जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *