निर्माणाधीन मकान का छत गिरा,तीन मजदूरों की मौत,पांच घायल

*निर्माणाधीन मकान का छत गिरा,तीन मजदूरों की मौत,पांच घायल*

 

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

 

सुल्तानपुर लम्भुआ तहसील अंतर्गत धरियामऊ गांव में सोमवार रात निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है,जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए एक घायल को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मौके पर डीएम और एसपी सहित प्रशासनिक अमला देर रात तक रेस्क्यू अभियान में जुटा रहा,धरियामऊ निवासी स्व. राम किशोर गुप्ता के पुत्र संदीप और मनोज का मकान सड़क किनारे निर्माणाधीन है,सोमवार को प्रथम तल का लिंटर डाला जा रहा था, रात करीब आठ बजे अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई उस समय छह मजदूर ऊपर काम कर रहे थे। सभी मजदूर सीधे नीचे गिरकर मलबे में दब गए,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व प्रसाशनिक अधिकारियो ने ग्रामीणों की मदत से पांच घायल मजदूर सुभाष पुत्र बैताली धरियामऊ लम्भुआ,व अफसर अली पुत्र

समीउल्ला सकरा बजार प्रतापगढ़,सूरज चौहान व अरुण चौहान पुत्र काशीराम चौहान सूर्यभान पट्टी व रवि को सुरक्षित बाहर निकाल कर सीएचसी लम्भुआ इलाज के लिए भेजा जहाँ एक घायल रवि सरोज पुत्र महेन्द्र सरोज सकरा बजार थाना कन्हई प्रतापगढ़ को जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर भेजा गया प्रसाशन ने फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया देर रात टीम की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर मौजूद तीन अन्य मजदूर भी मलबे में दब गए थे रेस्क्यू के दौरान

आनंद सरोज(23वर्ष) व विक्रम सरोज (20वर्ष) पुत्र गिरिजा शंकर सरोज व हिमांशु सरोज पुत्र हरिचरन सरोज उम्र (22वर्ष) तीनो एक ही गांव के निवासी अर्जुनपुर के रुदापुर पूर्वा को बाहर निकला गया जहाँ डॉक्टरो की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसे शव विच्छेदन के लिए शव विच्छेदन गृह भेजा गया,डीएम कुमार हर्ष और एसपी कुंवर अनुपम सिंह,सीडीओ अंकुर कौसिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला, कोतवाली प्रभारी लम्भुआ संदीप राय,देहात कोतवाली प्रभारी अखण्ड देव मिश्रा,कोतवाली प्रभारी चांदा अशोक कुमार सिंह,थाना प्रभारी शिवगढ़,चौकी प्रभारी शंभूगंज,समेत जिले से लेकर क्षेत्र के समस्त अधिकारी कर्मचारी समाजसेवी पत्रकार गण उपस्थित रहे जिला प्रशासन पुलिस विभाग स्थानीय प्रशासन मौके पर डटे रहे सभी का कार्य सराहनी रहा जिला अधिकारी सुल्तानपुर हर्ष कुमार ने मृतकों और घायलों की पुष्टि करते हुए घटना स्थल पर बने रहे,ग्रामीणों में हलचल बनी हुई है, मृतकों के परिजनों का रो रो का बुरा हाल हो रहा है पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है शव के परीक्षणों प्रांत गांव में लाकर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जिले में या हृदय विदारक घटना सभी को झींझोर कर रख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!