*प्रतापगढ़/अमरगढ़ बाजार में सामान की खरीदारी करने गए दो युवकों के को अज्ञात बस ने मारी टक्कर गंभीर हालात गंभीर*
*घर से सामान की खरीदारी करने निकले थे युवक हालत गंभीर जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदईशाहपुर गांव निवासी पिंटू उम्र 25 वर्ष पुत्र लोचन हरिजन अपने साथ संदीप पुत्र राम नारायण को लेकर मंगलवार की शाम करीब 7 बजे खरीदारी करने अमरगढ़ बाजार गया था। जहां पर किसी अज्ञात बस ने जो ढकवा से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही थी उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क के किनारे खड़ी दूध की गाड़ी के सामने गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ ले गए ।जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
