*रसड़ा चीनी मिल के उपसभापति बब्बन सिंह रघुवंशी भाजपा से निष्कासित*
सुशील कुमार शुक्ला
जिला संवाददाता तीखी आवाज लखनऊ
बलिया के रसड़ा चीनी मिल के उपसभापति बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है (भारत न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है), जिसमें कथित तौर पर उन्हें किन्नर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने से बवाल मच गया है। वीडियो में किन्नर उनके सामने डांस कर रहा है। उसी समय वह उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए देखे जा रहे हैं। इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग टिप्पणी भी कर रहे हैं।
उप सभापति बब्बन सिंह रघुवंशी ने बताया कि 20 दिन पहले वह दुर्गीपुर के प्रधान राजेश सिंह की बरात में बिहार गए थे। वहां किन्नर नाच रहे थे। उसी समय यह वीडियो बनाया गया है। रघुवंशी ने इस वीडियो को बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी के इशारे पर किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उनके रिश्तेदार हैं। इन दिनों विधायक केतकी सिंह और परिवहन मंत्री के बीच सामंजस्य कुछ ठीक नहीं है, इसलिए विधायक ने साजिश के परिवहन मंत्री और उनकी छवि को खराब करने के लिए यह कराया है। हालांकि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि बब्बन सिंह से उनका कोई दूर-दूर की रिश्तेदारी नहीं है।