*नाबालिग संग दुष्कर्म आरोपित को बीस साल की सजा*

*नाबालिग संग दुष्कर्म आरोपित को बीस साल की सजा*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र निवासी को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो उमेश कुमार की अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास और 56 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।दोषी रेहान पुत्र कलीम सरपतहां थाना क्षेत्र का निवासी है। अभियोजन के अनुसार घटना 10 जुलाई 2022 की है। 14 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। उसकी मां और भाई बाजार गए थे।

अपराह्न साढे़ तीन बजे पड़ोसी रेहान ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया। उसने पीड़िता को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार में उसके अब्बा, चाचा और दादा मुंबई में रहते हैं। 13 जुलाई को जब उसके अब्बा मुंबई से घर आए, तब वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय और कमलेश राय ने मामले की पैरवी की। अदालत ने गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपित को दोषी पाया और उसे सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *