*मय गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंची दुल्हन, प्रेमी संग रचाई शादी*

*मय गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंची दुल्हन, प्रेमी संग रचाई शादी*
प्रेम शर्मा


जौनपुर जिले के थाना तेजी बाजार में एक ऐसा मामला सामने आया है तीन माह पहले प्रेमिका के परिजन जब उसकी शादी किसी अन्य जगह तय किये तो उसने रिश्ता ठुकरा दिया| ऐसे में लड़की के परिजन बेटी की जिद के आगे झुक गए और तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी उसके प्रेमी के साथ शादी तय कर दी। सोमवार को तय तिथि पर दुल्हन अपने प्रेमी के घर शादी के लिए बारात लेकर पहुंची। यह अनोखी शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई। यह जिले में चर्चा का विषय बना है।
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गोठवा गांव निवासी अजय गौतम का भड़सरा पिलकिछा थाना खुटहन गांव निवासी रिश्तेदार की युवती शिवकुमारी पुत्री फूलचंद से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को नहीं थी। ऐसे में युवती के पिता तीन माह पहले किसी अन्य जगह शादी तय किए। जानकारी होने पर युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया|
पूछताछ के बाद परिजनों को जब पता चला तो प्रेमी अजय के घर शादी के लिए रिश्ता लेकर पहुंचे। इस दौरान परिजनों के मना करने के बाद भी प्रेमी शिवकुमारी से शादी के लिए राजी हो गया। तय हुआ कि दुल्हन दूल्हे के घर बारात लेकर जाएगी।
तय तिथि के अनुसार पांच मई को प्रेमिका अपने परिजनों के साथ डीजे रथ के साथ बारात लेकर प्रेमी के घर ब्याह रचाने पहुंची। प्रेमी युगल के आगे परिजनों को भी झुकना पड़ा। ये अनोखी शादी अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
दूल्हा अजय गौतम ने बताया कि वह दोनों काफी समय से एक-दूसरे को प्रेम करते थे। ऐसे में जब उसकी शादी तय हुई तो शिवकुमारी ने परिजनों को सच बता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!