*लम्भुआ पहुंचे मंडला आयुक्त गौरव दयाल शर्मा, मुरली में बन रहे फायर स्टेशन का भी किया निरीक्षण*

*लम्भुआ पहुंचे मंडला आयुक्त गौरव दयाल शर्मा, मुरली में बन रहे फायर स्टेशन का भी किया निरीक्षण*

 

अशोक कुमार वर्मा*लम्भुआ सुल्तानपुर*

 

मंडल आयुक्त गौरव दयाल जी को जनपद सुल्तानपुर में गार्डन ऑफ़ ऑनर दिया गया उसके बाद जनपद के लंभुआ विकास क्षेत्र में स्थित मुरली ग्राम में बन रहे हैं

अग्नि शमन केंद्र का भी निरीक्षण किया लम्भुआ विकास खण्ड क्षेत्र के जमखुरी गांव में लगे ग्राम चौपाल में पहुंचे

मंडल आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,शिक्षा विभाग,जल जीवन मिशन व अन्य विभागों से संचालित विकास की योजनाओं की समीक्षा की एवं जन चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित भी किया

वहीं पशु चिकित्सालय शाहगढ के बारे में जनता जनार्दन ने यह बताया कि यहां पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं है विभाग की माने तो एक चिकित्सक को दो कार्य दिवस के लिए ड्यूटी लगाया गया है और अभी तक यह अस्पताल सफाई कर्मी के सहारे चल रहा था वह कभी आते हैं और कभी नहीं आते हैं सवाल यह है कि सफाई कर्मचारी अपने अनुभव पर ही कुछ कर सकता वह चिकित्सक तो हो नहीं सकता है इस कारण जनता में रोष देखा गया वही जल निगम की कार्यशैली से भी जल निगम का कार्य देख रहे अधिकारियों को भी चेतावनी दी एवं कार्यक्रम समाप्ति के बाद नवनिर्मित अमृत सरोवर एवं पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया। वही इस कार्यक्रम में मंडल आयुक्त के साथ जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक,आईएएस गामिनी सिंगला, अपर जिला अधिकारी राजस्व एवं वित्त, एसडीएम लम्भुआ मंजुल मयंक,बीडियो लम्भुआ आलोक वर्मा एवं जिले एवं तहसील के संबंधित विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!