*प्रतापगढ़/गंवई रंजिश में मुंबई में कर दी पड़ोसी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़/गंवई रंजिश में मुंबई में कर दी पड़ोसी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंवई रंजिश के चलते ग्रामीण महाराष्ट्र के भिवंडी में रहने वालों ने पड़ोसी की पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी गांव भाग आए। मंगलवार रात आई मुंबई पुलिस ने जेठवारा पुलिस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पहले ही एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जेठवारा के कुटिलिया हैदरपुर निवासी अकरम ग्रामीण मुंबई के भिवंडी में रहते थे। गांव के विरोधी मो. कैफ, इस्लामुद्दीन, सोहेल अहमद और सलमान भी मुंबई में रहते हैं। गांव में दोनों के बीच चल रहे विवाद के चलते इनके बीच मुंबई में भी रंजिश हो गई। करीब एक पखवाड़ा पूर्व अकरम की मुंबई में पीटकर हत्या कर दी गई। भिवंडी थाने में चारों आरोपियों के साथ एक महिला और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने महिला को जेल भेजा लेकिन अन्य आरोपी भागकर अपने गांव आ गए। मंगलवार रात भिवंडी थाने से पीएसआई निम्बालकर के नेतृत्व में आई टीम ने जेठवारा के एसआई आशीष पटैरिया के साथ आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *