*बदलापुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*
शिवपूजन मिश्रा
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में वारण्टी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान बज्र 2.0 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर महोदया प्रतिमा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर गजानन्द चौबे के कुशल संचालन मे मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट आदेश के क्रम में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम उ0नि0 शेषनाथ सिंह मय हमराह हे0का0 विश्वेश द्विवेदी व का0 राहुल कन्नौजिया के द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त बबलू पुत्र वंशराज निवासी ग्राम हंकारपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 41 वर्ष सम्बन्धित मु0नं0-1403/12 धारा- 323/504 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को 27/01/2025 समय करीब 09.05 बजे सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया | गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक से शेषनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल विश्वेष द्विवेदी, कांस्टेबल राहुल कनौजिया आदि शामिल रहे|