*सिगरामऊ पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार*
*************************
शिवपूजन मिश्रा
*संवाददाता तीखी आवाज 24.in बदलापुर*
सिंगरामऊ पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक मुकदमे में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में सिगरामऊ थाना प्रभारी यजुबेंद्र सिंह में बताया कि सिंगरामऊ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली नाबालिक को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप के एक मुकदमे में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को मुखबिर की सटीक सूचना पर मिली जानकारी के अनुसार हरिहरपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
