*प्रतापगढ़ डीएम संजीव रंजन का हुआ तबादला अलीगढ़ में संभालेंगे कमान, शिव अवस्थी होंगे प्रतापगढ़ के नए डीएम*

उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन का स्थानांतरण अलीगढ़ कर दिया है। उनके स्थान पर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी शिव सहाय अवस्थी को प्रतापगढ़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।नए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी सीतापुर के मूल निवासी हैं। 20 मई, 1984 को जन्मे अवस्थी को भारतीय प्रशासनिक सेवा में 29 अगस्त, 2011 को नियुक्त किया गया था। वहीं अलीगढ़ के नए जिलाधिकारी बने संजीव रंजन 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। यह उनकी तीसरी जिलाधिकारी पद की नियुक्ति है। इससे पूर्व वह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।इस प्रशासनिक फेरबदल से प्रतापगढ़ जिले में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है। नए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को शीघ्र ही कार्यभार सौंपा जाएगा।