*भाजपा की प्रेमलता सिंह 7474 मतों से जीतीं: प्रतापगढ़ में नगर पालिका उपचुनाव का रिजल्ट, सपा के राय साहब दूसरे नंबर पर रहे*
प्रतापगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना पूरी गई है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता ने सपा प्रत्याशी राय साहब को 7474 मतों से हरा दिया। इस चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली।
वहीं, भाजपा के बागी कार्यकर्ता रवि गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय था प्रेमलता की जीत पर भाजपाइयों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रत्याशी ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाकर रखी। लगातार 27 सालों से हरी प्रताप और उनके परिवार का ही नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा रहा है।

*पहले राउंड की काउंटिंग*
पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह 1100 वोट से आगे हैं। सपा प्रत्याशी रायकुमार सिंह उर्फ राय साहब सिंह पीछे चल रहे हैं।
*दूसरे राउंड की काउंटिंग*

भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह 2436 वोट से आगे। लगातार भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह बना रही बढ़त। भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर।

*तीसरे राउंड की काउंटिंग*
तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह 4407 वोट से आगे हैं। लगातार भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह बढ़त बनाए हैं।
*चौथे राउंड की काउंटिंग*
नगर पालिका उपचुनाव के चौथे राउंड की मतगड़ना पूरी हुई। चौथे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह का दबदबा रहा कायम। चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 5815 मतों से सपा से आगे हैं। भाजपा और सपा के प्रत्याशियों में है आमने-सामने की टक्कर तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी रवी गुप्ता ।
*आखिरी राउंड की काउंटिंग*

भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता की हुई जीत। भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता ने सपा प्रत्याशी राय साहब को 7474 मतों से हराया।
*उम्मीदवारों की सूची*
इस उपचुनाव में विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है:
1. प्रेमलता सिंह – भाजपा
2. राजकुमार सिंह (राय साहब) – सपा
3. मुहीबुल आरफीन – एआईएमआईएम
4. हिमायत उल्ला बन्ने – निर्दलीय
5. रवि गुप्ता – निर्दलीय
6. हरिश्चन्द्र पटेल – निर्दलीय
7. रवीन्द्र कुमार – निर्दलीय
8. मो. जाहिद निर्दलीय
9. तौसीफ रजा – निर्दलीय
मतगणना के लिए प्रशासन ने जीआईसी परिसर में विशेष व्यवस्था की थी। 22 टेबल पर मतगणना के लिए कुल 100 कार्मियों को तैनात किया गया। हर टेबल पर चार कार्मिक तैनात थे। मतगणना पांच राउंड में पूरी हुई। प्रत्येक राउंड के बाद रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) द्वारा मतों की घोषणा की गई।
*बागियों के कारण मुकाबला रोचक*
इस उपचुनाव में भाजपा के बागी रवि गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई, जिससे भाजपा के वोटों में सेंध लगने की संभावना थी। हालांकि परिणाम में ऐसा नहीं दिखा।