*प्रतापगढ़ / जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का ब्लॉक आसपुर देवसरा कमेटी का हुआ गठन*

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के निर्देश पर 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जमीनी स्तर पर तैयारी चालू कर दी है ।

इसी संबंध में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज व जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा, और जिलाध्यक्ष (युवा) दिनेश तिवारी के निर्देश पर आसपुर देवसरा ब्लाक अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय द्वारा कमेटी का गठन किया गया।

जिसमे सभी पदाधिकारी को जिलाध्यक्ष युवा दिनेश तिवारी व जिला महासचिव संतोष द्विवेदी और ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

और दिनेश तिवारी द्वारा पदाधिकारी का हौसला बढ़ाया गया उन्होंने कहा कि जनसत्ता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को हर वर्ग हर घर जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी को मजबूत किया जा सके और राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के सपनों को साकार किया जा सके । इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे उमाकांत दुबे (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आसपुर देवसरा )अनुराग सिंह ( महासचिव) संतोष तिवारी ( कोषाध्यक्ष)राजेश यादव (मीडिया प्रभारी) राममिलन गौतम, फजलू रहमान, मनीष तिवारी, राहुल सिंह, डॉ जय शंकर प्रजापति , रवि कांत गौतम, प्रदीप मिश्र,सत्यम पाण्डेय, जगन्नाथ शर्मा, उत्तम कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *