विजलेंस टीम ने मारा छापा, तीन पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
ताहिरपुर व सिकरारा बाजार में टीम ने तीस घरों में किया चेकिंग,आठ लोगो का बढ़ाया गया भार
मंगेश कुमार कन्नौजिया
सिकरारा जौनपुर I
बिजली चोरी रोकने के लिए चल रहे अभियान के तहत विजलेंस टीम ने गुरुवार को ताहिरपुर व सिकरारा बाजार में छापेमारी किया। टीम ने तीन लोगो पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के साथ आठ लोगो के घरों का भार बढ़ाया।
दिन में लगभग दस बजे विजलेंस टीम के प्रभारी देवेंद्र सिंह के साथ विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ एसपी पटेल, अवर अभियंता नईम अख्तर की टीम ताहिरपुर गांव में पहुंची। विजलेंस टीम के छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। एसडीओ ने बताया कि टीम ने उक्त गांव के साथ साथ सिकरारा बाजार में भी छापेमारी किया। टीम ने लगभग तीस घरों में छापेमारी कर कनेक्शन व भार की जानकारी लिया।
