*सिगरा मऊ राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज मे वृक्षारोपण महा अभियान के तहत एनसीसी अधिकारी प्रखर सिंह ने किया वृक्षारोपण*
*************************
शिवपूजन मिश्रा
*संवाददाता- तीखी आवाज, 24.com बदलापुर*
सिगरामऊ राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण महा अभियान के तहत एनसीसी अधिकारी प्रखर सिंह ने वृक्षारोपण उत्सव के अंतर्गत राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ के प्रांगण में वृक्षारोपण किया
इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी सीटीओ प्रखर सिंह के द्वारा कैडेटों को बताया गया कि पर्यावरण की स्वच्छता और शुद्धता के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है।वातावरण हरा भरा रहे इसके लिए सभी को वृक्षारोपण के इस अभियान को आगे बढा़ने की पहल करनी चाहिए। वृक्षों के रहने से अपरदन की समस्या नही होगी, साथ ही प्रदूषण का खतरा भी कम होगा ।पर्यावरण की स्वच्छता और शुद्धता के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे जवान जिस जज्बे के साथ देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं हमें उसी प्रकार वृक्ष लगाकर जीवन की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सिंह ,संजय कुमार सिंह, मेजर दिलीप कुमार सिंह , विजय कुमार सिंह, डॉक्टर आशीष सिंह सहित विद्यालय में देश सेवा की शिक्षा ले रहे एन. सी.सी.छात्र-छात्राओ की गरिमामई उपस्थित रही।
