*बदलापुर के मां गायत्री होम्योपैथिक के जाने माने चिकित्सक, डॉ चंद्र प्रकाश प्रजापति राष्ट्रीय होम्योपैथी सेवा रत्न से हुए सम्मानित*

*बदलापुर के मां गायत्री होम्योपैथिक के जाने माने चिकित्सक, डॉ चंद्र प्रकाश प्रजापति राष्ट्रीय होम्योपैथी सेवा रत्न से हुए सम्मानित*

====================

*शिवपूजन मिश्रा*

*संवाददाता- तीखी आवाज 24.com बदलापुर*

बदलापुर टाउन एरिया अंतर्गत स्थित मां गायत्री होम्योपैथिक के जाने माने चिकित्सक डॉक्टर चंद्र प्रकाश प्रजापति को चिकित्सा जगत में निरंतर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने, और उसमें मरीजों की निशुल्क चिकित्सा व सेवा प्रदान किए जाने पर, दिल्ली में आयोजित एक विशेष शिविर में मुख्य अतिथि डॉक्टर एस.पी.एस.बक्शी सी.एम.डी.वैक्सन ग्रुप की अध्यक्षता में राष्ट्रीय होम्योपैथी सेवा चिकित्सा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर डॉक्टर विश्व रूप राय एच. आई. एम. एम. एस. हॉस्पिटल, तिहाड़ जेल सुपरिंटेंडेंट अजय भाटिया, राष्ट्रीय सेवा भारती के उपाध्यक्ष रिशिपाल दढ़वाल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सिन्हा सहित आदि गणमान्य मौजूद रहे।

आपको बताते चलें की मां गायत्री होम्यो क्लीनिक के डॉक्टर चंद्र प्रकाश प्रजापति बदलापुर में लगभग एक दशक से अधिक समय की अपनी सेवाएं दे चुके हैं। स्वभाव से सरल, मृदभाषी तथा जटिल से जटिल रोगों के विशेषज्ञ ,क्षेत्रीय स्थानो में लगने वाले सभी निशुल्क शिविरों में चढ़ बढ़कर हिस्सा लेते हैं ।

तीखी आवाज संवाददाता शिवपूजन मिश्रा से एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि दिल्ली में मिले सम्मान से हमारा ही नहीं पूरे क्षेत्र का मान बढा है। उन्होंने कहा कि पिता द्वारा दिए गए निर्देशों पर चलते हुए मरीजो, गरीबों, असहायों की चिकित्सीय सेवा करना ही हमारी दिनचर्या बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!