*पत्रकार एकता संघ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा को बुके देकर किया गया सम्मानित* वाराणसी ,

*पत्रकार एकता संघ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा को बुके देकर किया गया सम्मानित* वाराणसी , आज पत्रकार एकता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने वाराणसी मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार के आवास पर पहुंच कर उनके पिता का हाल चाल जाना वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष को आदेशित किया कि आप तत्काल अपने जनपद के जिलाध्यक्ष, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों को सुचित करें कि संगठन के विस्तार को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जैसे ही पत्रकार एकता संघ के अन्य पदाधिकारियों को सुचना मिली सभी पदाधिकारी आनन फानन में सभी पदाधिकारी उपस्थित होकर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा को बुके देकर सम्मानित करते हुए अभिवादन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद वाराणसी को और मजबूत करना आप सभी का पहला दायित्व होना चाहिए।


एवं संगठन के आगामी कार्यक्रम को लेकर भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। वही मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिले के अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में वाराणसी मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार ने कहा

कि पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता करना ही समाज का हीत होता है। जिलाध्यक्ष डॉ लोकपति शुक्ला ने पत्रकार एकता संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार एकता संघ वह संगठन है। जो सभी को एक साथ लेकर चलने का कार्य करता है। किसी प्रकार की समस्या आने पर पदाधिकारी को निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहता है। जिला महामंत्री सूर्या राय ने संघ के समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया और समस्त पत्रकारों को एकता बनाए रखने के लिए संदेश दिया पत्रकार एकता संघ में सभी को बराबर सम्मान मिला है। और आगे हमेंशा मिलता रहेगा बस अपनी एकता जिम्मेदारी को समझते हुए निष्ठा से कार्य कर संगठन को आगे बढ़ाते रहें। इस मौके पर उपस्थि रहे, वाराणसी मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ लोकपति शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश सिंह, जिला महामंत्री सूर्या राय एवं संगठन के तमाम पदाअधिकारिगढ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *