वन स्टॉप सेंटर से भागी दूसरी लडकी अभी तक लापता

वन स्टॉप सेंटर से भागी दूसरी लडकी अभी तक लापता:-

——————————————————-

तीखी आवाज़

संवाददाता- प्रेम शर्मा

शाहगंज -जौनपुर

बृहस्पतिवार 22 फरवरी 2024

शाहगंज सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित वन स्टॉप सेंटर से फरार दो किशोरियों में से एक किशोरी का पता अभी तक नहीं चल सका| आपको बता दें कि एक किशोरी को देर शाम उसी दिन पकड़ लिया गया था |सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित वन स्टाप सेंटर से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे दो किशोरी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई थी| देर शाम पुलिस ने एक किशोरी को मिहरावां गांव से बरामद कर लिया था |जबकि दूसरी किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है|अभी तक पुलिस को उस किशोरी के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल सका है| घटना के बाद से ही सेंटर हेड नीता वर्मा लगातार कुछ बताने से बच रहीं हैं| वहीं पुलिस अभिरक्षा से भागी किशोरियों के दौरान, ड्यूटी पर मौजूद किसी भी कर्मचारी पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई है |प्रशासन लगातार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है|घटना के 38 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस थाना खेतासराय से संबंधित किशोरी को खोज नहीं पाई है अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है |जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय ने बताया की जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच टीम का गठन कर दिया गया है |और मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है| उधर सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस लगातार मामले की छान बीन कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!