राज्यपाल ने डॉ. अंजू सिंह को किया सम्मानित

राज्यपाल ने डॉ. अंजू सिंह को किया सम्मानित

सिंगरामऊ (जौनपुर) स्वंयसेवी संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की सचिव डॉ. अंजू सिंह को राजभवन लखनऊ में रविवार को राज्यपाल ने निक्षय मित्र के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उसे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भव योजना के तहत बेहतर कार्य करने पर दिया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के विशेष आह्वान समुदाय को आगे आने व टीबी रोगियों व उनके परिवारों को अधिक पोषण, जांच और व्यावसायिक सहायता प्रदान करने व टीबी उन्मूलन आंदोलन में, समुदाय में स्वामित्व की भावना पैदा करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान में ठाकुरबाड़ी संस्था ने लगातार दो दशक से बेहतर कार्य करते हुए अपना दम खम दिखाया है।लखनऊ के राजभवन में संस्था प्रमुख कुँवरानी डॉ. अंजू सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह को राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के लोगों व अन्य संभ्रांत जनों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *