मेरी माटी मेरा देश अभियान की सफलता पर हुई चर्चा

मेरी माटी मेरा देश अभियान की सफलता पर हुई चर्चा

सुल्तानपुर- भाजपा मंडल बल्दीराय की ब्लाक सभागार पर रविवार को हुई बैठक में मेरी माटी मेरा देश अभियान की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें अभियान के तहत होने वाले कार्यों से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने बताया कि आठ सितंबर से शुरू होने वाला मेरी माटी मेरा देश अभियान अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत मंडल के हर बूथ से एक-एक चुटकी माटी इकट्ठी कर अमृत कलश यात्रा दिल्ली जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने की।बल्दीराय ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में कार्यक्रम हो रहा हैं।ब्लाक से हर घर से एक चुटकी मिट्टी और एक चुटकी चावल का संग्रह करना है जो एक कलश में भरा जाएगा।साथ ही सरकारी स्कूलों में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनानी है। जो कार्य किया जाए उसे सरल एप पर अपलोड करना आवश्य है। मंडल प्रभारी राम नारायण उपाध्याय ने बताया कि जिन शहीदों ने हमारे देश के लिए अपनी जान न्यौछावर की उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण भी करना है। संचालन महामंत्री नरेंद्र अग्रहरि ने किया।बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री दिलीप सिंह,मंडल उपाध्यक्ष गुरुदीन यादव,सुनील सिंह,आचार्य सूर्यभान पांडेय,राजधर शुक्ला,रोहित अग्रहरि,घनश्याम तिवारी,विशाल जायसवाल,बलराम मिश्र,सतेंद्र तिवारी,आशुतोष वर्मा,सुषमा द्विवेदी, कंचन,शिवम सिंह,यश प्रताप सिंह,बृजेश अग्रहरि,श्रीराम मौर्या,माखनलाल जायसवाल,राजेश शुक्ला,मधुसूदन दूबे,श्याम प्रीत,पंकज शुक्ला,अकबर अली,फैय्याज अहमद, अमर बहादुर उर्फ पप्पू सहित सेक्टर संयोजक व समस्त मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *