सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली खेतासराय जौनपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम

पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली खेतासराय जौनपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया

जिसके मुख्य अतिथि पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जी व विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी नंदलाल कुमार वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ,एवं थाना खेतासराय के उपनिरीक्षक महंगू यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में वाराणसी मंडल मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा जी ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जी का स्वागत एवं अभिनंदन व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ वृक्षारोपण किया गया इसके साथ ही विद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्राओं को वृक्ष की देखभाल का निवेदन किया गया क्योंकि पेड़ पौधों से ही हमे छाया, ऑक्सीजन व फल मिलता है। प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने कहा की वृक्षों की मानव जीवन में अहम उपयोगिता होती है इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए उक्त कार्यक्रम में 125 पौधे लगाए गए पत्रकार एकता संघ द्वारा एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। खंड विकास अधिकारी सोंधी शाहगंज ने पत्रकार एकता संघ की काफी सराहना की और साथ ही पत्रकार एकता संघ के समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे जौनपुर जिला अध्यक्ष सतीश चौहान, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, वाराणसी मंडल सचिव प्रेम कुमार यादव, वाराणसी मंडल संगठन मंत्री निशानाथ, प्रकाश चौहान पत्रकार एकता संघ कार्यकारिणी सदस्य, कांस्टेबल विवेक कुमार दुबे, हीरालाल बरिष्ठ प्रवक्ता, प्रहलाद अध्यापक,भानू सिंह, सिराज अहमद, मोहम्मद अरमान व विद्यालय के समस्त अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में राकेश कुमार शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी वाराणसी मंडल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!