पुलिस ने ढाई किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार :-
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
तीखीआवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज ,जौनपुर
शाहगंज :सरपतहां थाना क्षेत्र के अढ़न पुर गांव में नदी के किनारे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढाई किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्यवाही करने के बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया |
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध की रोकथाम और तस्करों के ऊपर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक सुनील कुमार हमराहियों के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक नदी के तट पर थैले में गांजा लेकर बैठे हैं और किसी ग्राहक को बेचना चाहते हैं |दरोगा ने तत्परता दिखाते हुए हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए दोनों को दबोच लिया |उनके पास से दो थैलों में मिलाकर ढाई किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया दोनों को गिरफ्तार करके थाने पर लाया गया और पूछताछ किया गया तो एक ने सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के अहिरी फिरोजपुर गांव निवासी भानु प्रताप यादव उर्फ (गोरेलाल )जो अखंड नगर क्षेत्र का शातिर बदमाश है| और दूसरा अढ़नपुर गांव निवासी आशु गौड़ उर्फ (रिंकी) पुत्र ओमप्रकाश निकला जो तरह तरह का अपराध करने में माहिर है जिसका गिरोह लंबा है |पुलिस ने दोनों के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया |
