*आज ठंडी हवाओं ने दिल्ली एनसीआर में कराया जुलाई में फरवरी का एहसास, कई इलाकों में झमाझम बारिश*
*तीखी आवाज:नई दिल्ली*
*संवाददाता: सत्य प्रकाश तिवारी:*
एनसीआर दिल्ली में आज सुबह से ही बादल छाए हुए थे, और सुबह 8:00 बजे के बाद से तेज हमारे चलने लगी जिसमें पूरा मौसम बदल कर रख दिया। उसके बाद वहीं कई इलाकों में झमाझम बारिश भी होने लगी जिससे यातायात की व्यवस्था चरमरा गई है।
शाहदरा में गुरुवार सुबह 8:00 बजे से ही तेज वर्षा हो रही है। जिसके कारण तापमान में कमी आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है। जबकि सड़क के किनारे भारी जलभराव होने की समस्या बन गई है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें शाहदरा में सुबह से बादल मंडरा रहे थे। करीब 8:00 काले घने बादल घिर आए और तेज बरसा शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की दिए गए जानकारी के अनुसार वातावरण में आर्द्रता 82% दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन वर्षा के आसार हैं।
