*नई दिल्ली:रेड लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, दफ्तर जाने वाले आधे घंटे तक रहे परेशान* *

*नई दिल्ली:रेड लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, दफ्तर जाने वाले आधे घंटे तक रहे परेशान*
*तीखी आवाज:**

संवाददाता: सत्य प्रकाश तिवारी*

एक ओर जहां दफ्तर जाने वाले लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं वहीं सामान्य यात्री भी अपनी यात्रा में देरी का सामना कर रहे हैं। डीएमआरसी ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर आज सुबह से तकनीकी खामी के कारण ट्रेनें देरी से चल रही है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह समस्या आधे घंटे से लेकर 40 मिनट तक रही। एक और जहां दफ्तर जाने वाले लोगों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष किया वही सामान यात्रियों ने भी अपनी यात्रा में देरी का सामना किया।
डीएमआरसी ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है, डीएमआरसी ने सुबह 10:00 बजे ट्वीट किया है, कि रिठाला से पीतमपुरा जाने वाले स्टेशन के बीच में रेड लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं, अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य है।
वही डीएमआरसी ने सुबह 10:35 पर दूसरा ट्वीट किया कि अब रेड लाइन पर भी सेवाएं सामान्य हैं, और ट्रेनें सुचारू रूप से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *