*त्रिशूल हॉस्पिटल के कंपाउंडर द्वारा मरीज को गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हुई मौत परिजनों ने किया जमकर हंगामा*

*त्रिशूल हॉस्पिटल के कंपाउंडर द्वारा मरीज को गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हुई मौत परिजनों ने किया जमकर हंगामा*
====================

*नागेंद्र कुमार तिवारी*

जिला संवाददाता, *तीखी आवाज*
जौनपुर

जौनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गंज स्थित” त्रिशूल हॉस्पिटल” में एक मरीज की अस्पताल के कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन लगाने जाने के बाद अचानक मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने कंपाउंडर के ऊपर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया. परंतु परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे. परिजनों की मांग थी कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाए, और अस्पताल के खिलाफ और कंपाउंडर के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जाए, जिससे किसी दूसरे मरीज के साथ इस प्रकार की पुनः घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
आपको बताते चलें कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरईपार के विष्णु पाल गांव से बक्सा थाना क्षेत्र के अलहदीया गांव में बारात आई थी जहां सुधाकर सिंह बारात में किसी पत्थर इत्यादि चीज से ठोकर खाकर गिर जाने से उनका कंधा कुछ नीचे खिसक गया था ,आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें त्रिशूल हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर विनय तिवारी मौजूद नहीं थे, कंपाउंडर द्वारा उनका एक्सरे इत्यादि कर उन्हें इंजेक्शन लगाया गया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई ,और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी अस्पताल के स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस बीच-बचाव कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। फिलहाल मामला कुछ भी हो अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *