तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा :-

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा :-
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

तीखी आवाज़

संवाददाता – प्रेम शर्मा , शाहगंज ,जौनपुर

शाहगंज : थाना खेतासराय क्षेत्र के गोरारी पुलिया के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को बुरी तरह से रौंद दिया |आपको बता दें कि कार की जद में आने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के दौरान एक घायल की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई |
और गैरेज में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी उसकी जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया |आपको बता दें रविवार दोपहर 1:00 बजे खेतासराय की तरफ से खुटहन निवासी मनोज (30 वर्ष )एवं आनंद कुमार (18 वर्ष )एक बाइक से और दूसरी बाइक से नदौली ग्राम निवासी दिलीप सिंह (30 वर्ष )व श्याम नारायण सिंह (56वर्ष ) शाहगंज की तरफ जा रहे थे विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार कार महिलाओं को बैठाकर जौनपुर की तरफ आ रही थी |लोगों का कहना है कि इस दौरान चालक को झपकी आ गई कार मौके पर दो बाइक सवार को रौंदते हुए गैरेज में खड़ी बाइकों को टक्कर मारते हुए अंदर जा घुसी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया |जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल श्याम नारायण सिंह की मौत हो गई | “प्रभारी थानाध्यक्ष” मंहगू यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!