उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में सिविल कोर्ट में पेशी पर आया जोया किन्नर का हत्यारोपी पुलिस को चकमा दे हुआ फरार
सुशील कुमार शुक्ला
संवाददाता- तीखी आवाज, लखनऊ शहर
लखनऊ के सिविल कोर्ट में पेशी पर आया जोया किन्नर का हत्यारोपी फैजान पुलिस अभिरक्षा में तैनात
को चकमा देकर भाग निकला l सिपाहियों ने बंदी फैजान को बहुत देर तक आसपास तलाशते रहे तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालते रहे सफलता न मिलने पर वजीरगंज पुलिस को सूचना दिया l थाना पुलिस ने अधिकारियों को सूचना देकर अभिरक्षा में आए सिपाही व बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया साथ ही सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के साथ-साथ हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी lइंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि मड़ियांवा में किन्नर जोया की फरवरी 2020 में हत्या हुई थीl वर्दात को सहादतगंज निवासी फैजान ने अंजाम दिया था जो शुक्रवार को उसे पेशी के लिए सिपाही मोहम्मद रईस व सौरभ राजपूत सिविल कोर्ट लाए थे फैजान ने सिपाहियों को बातों बातों में उलझा लिया l उसके उपरांत मौका मिलते ही सिपाहियों को धक्का मार कर भाग निकला फरार फैजान की तलाश में पुलिस द्वारा जगह जगह दबिश दी जा रही है
