पंचायत भवन पर चोरों ने किया हाथ साफ इनवर्टर बैटरी समेत कंप्यूटर सीपीओ उठा ले गए चोर चौकिया ग्राम सभा का मामला


मुकदमा दर्ज
लंभुआ सुलतानपुर सरकार की महत्व पूर्ण योजना में पंचायत भवन का निर्माण लगभग सभी ग्राम सभा में हुआ है। ग्राम पंचायत के आम जनमानस की सुविधा के लिए पंचायत भवन को तरह तरह से सजाया और संवारा गया है। बड़े अधिकारियों के निर्देश पर इसी पंचायत भवन में बैठकर सचिव और प्रधान ग्राम सभा के विकास का लेखा-जोखा भी तैयार करते हैं। जिसके चलते पंचायत भवन में सीसीटीवी समेत बैटरी इनवर्टर और कंप्यूटर भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार चौकिया ग्राम सभा में
1वर्ष पूर्व पंचायत भवन बनकर तैयार हुआ है। जिसमें सीसीटीवी समेंत इनवर्टर और कंप्यूटर लगाए गए हैं।
बीती रात पंचायत भवन पर से इनवर्टर बैटरी और कंप्यूटर सीपीओ चोर उठा ले गए। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान सीमा सिंह ने पुलिस को दी।
चौकिया ग्राम प्रधान सीमा सिंह के मुताबिक पचहत्तर वोल्ट की दो बैटरी,
डेढ़ सौ वोल्ट की एक बैटरी,इनवर्टर और एक सीपीओ अज्ञात चोर उठा ले गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है ग्राम पंचायत के सचिव राजेश यादव ने बताया कि मौके पर सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *