फर्राटा पंखे में उतरे करंट से महिला की दर्दनाक मौत, नरसिंहपुर गांव में पसरा मातम

*फर्राटा पंखे में उतरे करंट से महिला की दर्दनाक मौत, नरसिंहपुर गांव में पसरा मातम*

अशोक वर्मा

लम्भुआ, सुलतानपुर

लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतका के घर पर ग्रामीणों व महिलाओं का जमावड़ा लग गया।

जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर निवासी सरस्वती देवी (62) पत्नी कृष्ण कुमार यादव रविवार सुबह करीब 6 बजे घर में विद्युत चालित फर्राटा पंखे के संपर्क में आ गईं। बताया जा रहा है कि पंखे में करेन्ट उतर आया था और उसे छूते ही वह उसकी चपेट में आ गईं। करेन्ट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के समय उनके पति कृष्ण कुमार यादव सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पत्नी को पंखे के पास अचेत अवस्था में देखा। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

मृतका का बड़ा बेटा राकेश कुमार यादव अपोलो हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। दूसरा बेटा अखिलेश यादव दंतेवाड़ा में देश की सेवा में तैनात है, जबकि मीरा यादव का बेटा सुभाष यादव भी भारतीय सेना में सेवारत है। घटना की सूचना मिलते ही पुत्री मीरा रोते-बिलखते घर पहुंच गई।

परिजन सेना में तैनात बेटे के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद अन्तिम संस्कार किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे नरसिंहपुर गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही दूर-दराज से रिश्तेदार और शुभचिंतक भी मृतका के घर पहुंचने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!