*राइस मिल परिसर में युवक की संदिग्ध मौत; मचा हड़कंप*
गौराबादशाहपुर: थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम चौकी पिलखुआ में घटना मंगलवार को शाम 5:00 बजे की है की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक राइस मिल के पास मिला।
मृतक की पहचान अमित कुमार (,32) पुत्र सभाजीत निवासी पिलखुआ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रात में घर से कुछ दूरी पर स्थित राइस मिल के पास पहुंचा, जहां उसने बिजली के तार के सहारे फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
