*पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला

*पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला*

 

*हालत गंभीर जिला अस्पताल सेBHU के लिए हुआ रेफर , आनन फानन में शेखर कांति हॉस्पिटल में किया गया भर्ती*

*******************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर बांस और ईंट से जानलेवा हमला किया गया। घटना सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में हुई, जहां सार्थक तिवारी नामक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे इलाज के लिए शेखर क्रांति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

यह घटना 24 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे बघाड़ी प्राइमरी स्कूल के पास रामप्रीत यादव की दुकान के सामने हुई। सार्थक तिवारी ग्राम बघाड़ी कलाँ से अजय सिंह के यहां एक निमंत्रण से लौट रहा था। तभी ग्राम मेढ़ा निवासी कुंदन यादव और सुशील यादव उर्फ टेढू यादव ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए सार्थक को जान से मारने की धमकी दी और फिर बांस के डंडे व ईंट से उस पर हमला कर दिया।

 

हमले में सार्थक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसका सिर फट गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। शिकायतकर्ता जयशंकर तिवारी के अनुसार, हमलावर उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए। जयशंकर तिवारी ने बताया कि हमलावरों ने पहले भी सार्थक को जान से मारने की धमकी दी थी और उनके परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं।घटना की सूचना मिलने पर जयशंकर तिवारी अपने पोते सार्थक को लेकर बदलापुर अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, और फिर वाराणसी के बीएचयू अस्पताल भेजा गया। सार्थक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंततः शेखर क्रांति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जहां उसकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है

 

जयशंकर तिवारी ने सिंगरामऊ थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुंदन यादव और सुशील यादव उर्फ टेढू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। आपको बताते चलें की बॉर्डर का गांव होने के कारण मामला काफी देर तक असमंजस में बना रहा की घटना खुटहन थाने की है या घटना सिगरामऊ थाने की है बाद में घटनास्थल सिगरामऊ क्लियर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!