भाजयुमो ने सोनिया गांधी और खड़गे के खिलाफ निकाला विशाल मशाल व कैंडल जुलूस, ‘वन्दे मातरम्’ के अपमान पर जताया भारी विरोध

भाजयुमो ने सोनिया गांधी और खड़गे के खिलाफ निकाला विशाल मशाल व कैंडल जुलूस, ‘वन्दे मातरम्’ के अपमान पर जताया भारी विरोध

कांग्रेस का असली चाल चरित्र व चेहरा उजागर हुआ: अभिनव सिंह

जौनपुर: राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के कथित अपमान और अनादर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल मशाल जुलूस और कैंडल मार्च में सैकड़ों युवाओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

यह विरोध जुलूस टीडी कॉलेज (तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय) से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जेसीज चौराहे तक पहुंचा। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई मशालें और मोमबत्तियां लेकर चल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध प्रकट किया।

 

रैली को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत माता की अराधना और देश के स्वतंत्रता सेनानियों का मूल मंत्र है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लगातार राष्ट्रीय प्रतीकों और देशभक्ति का अनादर किया जा रहा है, जिसे देश का युवा किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। जेसीज चौराहे पर पहुंचकर जुलूस एक सभा में परिवर्तित हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और देश के प्रतीकों की रक्षा के लिए युवा मोर्चा का यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

 

सभा को संबोधित करते हुए विकास ओझा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा बार-बार राष्ट्रीय प्रतीकों का अनादर करना उनकी सोच को दर्शाता है। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इस कृत्य के लिए देश की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

 

सभा में मौजूद सचिन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए भाजयुमो का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ऐसे कृत्यों पर पूर्ण विराम नहीं लग जाता।

 

सशांक सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आयुश अस्थाना, अंकित, ओम, अभिषेक(गोलू), विनीत, अनुराग, रोहित आयुष, मनीष, ज्ञान, शिवा, ललित, शर्दुल ,रविश, पिंकू, नीरज, एस पी.सिंह, शिवम आदि लोग जुलुस में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!