पुलिस पार्टी पर हमले के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

*पुलिस पार्टी पर हमले के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

********************

*संवाद :प्रेम शर्मा*

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर हसरौली चौराहा और शिवगुलामगंज हाई-वे तिराहा के पास से की गई।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जुगनू पुत्र रामआसरे गौतम, अरविंद पुत्र चंद्रशेखर गौतम एवं राकेश यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी ग्राम वीरभानपुर, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल रवाना कर दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बक्शा में मु0अ0सं0-050/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 190, 131, 125, 121(1), 132, 109(1), 110, 324(4) तथा 7 सी.एल.ए. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है।

 

यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दुर्गा यादव, उपनिरीक्षक रवींद्र नाथ, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण सिंह तथा कांस्टेबल अंकुश कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *