*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*
*प्राथमिक विद्यालय अतरौरा मीरपुर में बच्चों को वितरित किए गए बैग, पेन और पेंसिल*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय अतरौरा मीरपुर में आयोजित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को बैग, पेन एवं पेंसिल वितरित किए। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में गांव के सम्मानित व्यक्ति राजेंद्र प्रसाद सिंह, रवि सिंह एवं फागूराम उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार उपाध्याय के साथ सहायक शिक्षक अजय कुमार अग्रहरि, धर्मेंद्र कुमार, शैलेंद्र कपूर एवं अनिल कुमार मौर्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसी क्रम में मां सोना
देवी शिक्षण संस्थान सोनपुरा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरा,
शांति देवी पब्लिक स्कूल, डॉ. बृजेश पांडेय शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज तथा मोती सिंह इंटर कॉलेज सराय भिखारी सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा। कार्यक्रमों के दौरान बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली।
