विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

*विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

*लहराता तिरंगा बना देश की आन, बान और शान का प्रतीक*

*******************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ। क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी केंद्रों पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया

और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया गया। चारों ओर लहराता तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक नजर आया।

सिगरामऊ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। जमऊपट्टी में ग्राम प्रधान लालदेव यादव, फिरोजपुर में फौजी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा रामीपुर में ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा, और डॉ. अभयजीत मिश्र इंटर कॉलेज में ग्राम प्रधान इनामीपुर चंदन तिवारी ने ध्वजारोहण किया। वहीं पशुधन प्रसार अधिकारी देवलाल कनौजिया ने डंडारी ग्राम पंचायत स्थित पशु सेवा केंद्र पर ध्वजारोहण किया। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र महमूदपुर में तिरंगा फहराया।

क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कमलेश उपाध्याय, प्रधानाध्यापिका पुष्पा गुप्ता, संतोष शुक्ला, समरजीत तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य अमरनाथ मिश्रा, सहायक अध्यापक प्रदीप सरोज, रामजी राम, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान हुकुम यादव, ज्ञानंजय सिंह, अमित, ग्राम प्रधान अशोक सिंह, कमलेश मिश्रा, सहायक अध्यापक प्रवीण, संदीप, पंकज सिंह, रमन, राजवंत, मेवालाल गुप्ता, डबलू मिश्रा, राम पूजन मिश्रा, मनोज, रामसहाय खरवार सहित तमाम शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स बालिका विद्यालय में राजघराने की सबसे वरिष्ठ नागरिक माता सरस्वती सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।

इसके अलावा सिगरामऊ इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरियां निकाली गईं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!