बैंगलोर में नौ दिवसीय रामकथा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, कथा आयोजक समिति की बैठक संपन्न
बैंगलोर। महाराज अग्रसेन भवन, अशोका पिलर, जयनगर में रविवार को शाम 4 बजे से 5 बजे तक कथा आयोजक समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय रामकथा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक के दौरान कलश शोभायात्रा की तिथि एवं समय पर सहमति बनाते हुए आयोजन की रूपरेखा तय की गई। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि 15 अगस्त तक जन-जन तक रामकथा महोत्सव का निमंत्रण पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर सकें।
सर्वजन एकता मंच की बैठक में बैंगलोर के सभी समाजों के लोगों से रामकथा महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया। आयोजन समिति ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा।
सर्वजन एकता मंच (रजि.) एवं कर्नाटक उत्तर भारतीय विकास सेवा ट्रस्ट की ओर से बैंगलोर सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं को 23 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित नौ दिवसीय रामकथा महोत्सव में सपरिवार पधारकर कथा श्रवण करने का सादर आमंत्रण दिया गया।
