बाबा जनवारी नाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

*बाबा जनवारी नाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे*

*डॉ.आशीष तिवारी ने विधि-विधान से कराया रुद्राभिषेक,भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद*

संवाददाता दधीच विश्वकर्मा

लम्भुआ, सुल्तानपुर। सावन मास के पावन अवसर पर लम्भुआ तहसील क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा जनवारी नाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार को आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं निषाद पार्टी, 190 लम्भुआ विधानसभा के वरिष्ठ नेता डॉ. आशीष तिवारी के नेतृत्व में भव्य रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन, आरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।रुद्राभिषेक कार्यक्रम में

आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कराया गया। इस दौरान डॉ. आशीष तिवारी के साथ सेवार्थम फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही। रुद्राभिषेक एवं आरती के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।रुद्राभिषेक के उपरांत सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा जनवारी नाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रतधारी श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से चनामृत की व्यवस्था की गई थी। डॉ. आशीष तिवारी ने स्वयं भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को शरबत और प्रसाद वितरित किया।इस दौरान डॉ. आशीष तिवारी ने मंदिर परिसर में मौजूद जरूरतमंद लोगों की भी यथासंभव सहायता की। इसके बाद उन्होंने मंदिर

में चल रही शिव चर्चा में भी सहभागिता की और श्रद्धालुओं से संवाद किया। शिव चर्चा के दौरान खराब पड़े पंखे को देखकर उन्होंने तत्काल अपनी टीम को पंखा ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन का गठन ही सेवा

भाव को उद्देश्य बनाकर किया गया है। मानव सेवा हमारी टीम की प्राथमिकता है और जरूरतमंदों की मदद का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। निजी स्तर पर जितनी भी संभव मदद हो सकती है, उसे करने का प्रयास किया जाएगा।सावन के दूसरे सोमवार पर

आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवार्थम फाउंडेशन की टीम श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!