*15.23 करोड़ की लागत से पीली नदी पर बनेगा सेतु, भूमिपूजन कर हुआ शिलान्यास*
*बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, रारी कला-अगरौरा के बीच पुल निर्माण का रास्ता साफ*
*******************
*संवाद: ओम प्रकाश मिश्रा*
बदलापुर। विधानसभा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए ग्राम अगरौरा एवं ग्राम रारी कला के मध्य पीली नदी पर सेतु निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस सेतु का निर्माण कुल 15 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

इस अवसर पर कहा गया कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान ग्राम रारी कला में ग्रामीणों ने पीली नदी पर पुल निर्माण की मांग रखी थी। उस समय ग्रामीणों के बीच वादा किया गया था कि ग्राम रारी कला और अगरौरा के मध्य पीली नदी पर पुल स्वीकृत कराकर उसका निर्माण कराया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया था कि यदि पुल स्वीकृत कराकर नहीं बनवाया गया तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता से मत मांगने नहीं आएंगे। अब सेतु निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास होने के साथ ही क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

सेतु के निर्माण से अगरौरा, रारी कला सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में पीली नदी के कारण ग्रामीणों को होने वाली आवागमन की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा और आवागमन सुगम हो सकेगा।

भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षगण शनि शुक्ला, अमित कुमार चौहान, सिद्धार्थ सिंह, लवकुश सिंह, रामाज्ञा चौहान, वीरेंद्र चौहान, प्रेम शर्मा (पत्रकार), पंडित गुरु प्रसाद तिवारी, पंडित शिवा मिश्रा, शैलेन्द्र चौहान, शीतला प्रसाद कन्नौजिया, शिव नारायण चौहान, छोटेलाल चौहान, राजेश सिंह, शिवकुमार सिंह, दिव्यप्रकाश सिंह, सुरेश सरोज, जयप्रकाश दुबे, अजय सिंह, गुड्डू शर्मा एवं अरविंद सिंह, कृष्णकुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में सेतु निर्माण को लेकर उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
