समूह सखी पूर्णिमा शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

समूह सखी पूर्णिमा शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

 

हर माह एक दिन श्रमदान कर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का लिया निर्णय

 

संवाददाता शिव पूजन मिश्र

 

समूह सखी पूर्णिमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उनके समूह की महिलाओं ने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक के दौरान सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वे अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखेंगी तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगी।

इस अवसर पर पूर्णिमा शर्मा ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और सभी महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। इसके लिए हम हर वह कार्य करेंगे जिससे गांव की पहचान एक आदर्श एवं साफ-सुथरे गांव के रूप में हो।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि समूह की सभी महिलाएं हर माह एक दिन सामूहिक श्रमदान कर गांव की सफाई करेंगी और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी।

 

इस अवसर पर गायत्री दीदी, अमरावती दीदी, सरिता, सुषमा सहित समूह की अनेक महिलाओं ने भाग लिया और स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। सभी ने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है और इस अभियान में प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!