श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई पुलिस निगरानी एसपी चारू निगम बोलीं

*श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई पुलिस निगरानी

एसपी चारू निगम बोलीं-

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध

संवाददाता दधीच विश्वकर्मा

सुलतानपुर। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों, घाटों, प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगातार पुलिस गश्त कराई जाएगी, जबकि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। विशेषकर श्रावण के सोमवार और शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी।

एसपी ने बताया कि विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्जन की व्यवस्था संबंधित विभागों के समन्वय से सुनिश्चित की गई है। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की निगरानी के लिए मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मगुरुओं, कांवड़ यात्रा समितियों और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!