अन्नपूर्णा भवन निर्माण को मिलेगी रफ्तार

*अन्नपूर्णा भवन निर्माण को मिलेगी रफ्तार*

*सांसद-विधायक निधि से भी बनेंगे भवन*

————————–

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर।सरकारी सस्ती राशन दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित करने की योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब सांसद और विधायक भी अपनी निधि से इन भवनों का निर्माण करा सकेंगे। जनप्रतिनिधियों ने जिले के 21 ब्लॉकों में 10-10 अन्नपूर्णा भवन बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे 210 ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा।

 

प्रथम चरण में 80 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि वर्ष 2026-27 में 150 नए भवनों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य एवं रसद विभाग भी अपने बजट से प्रति भवन 8.46 लाख रुपये खर्च कर निर्माण कराएगा, जिससे कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

 

इन भवनों को राशन वितरण के साथ-साथ जन सुविधा केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। यहां ग्रामीणों को भू-अभिलेख सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सुविधा मिलेगी। जिले की कुल 2,090 राशन दुकानों को चरणबद्ध तरीके से इस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!