एक पेड़ माँ के नाम : मातृत्व के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

“ एक पेड़ माँ के नाम : मातृत्व के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

संवाददाता शिव पूजन मिश्र

सिंगरामऊ। “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख डाॅ. अंजू सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन तभी संभव है, जब हम सभी वृक्षारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें। उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा 12 जुलाई को होने वाले 35 करोड़ पौधारोपण अभियान के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

संस्था द्वारा संचालित परियोजना के परियोजना हेड महेन्द्र शुक्ला ने वृक्षारोपण करते हुए उपस्थित लोगों से अपनी माँ के नाम पर प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं।

इस अवसर पर मोबिलाइज़र सुरेश त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर लालमणि, किरण, शानू, अंजली एवं पार्वती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिvया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!